हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी इस मौके पर कांग्रेस सचिव एवं चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी संजीव कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष चिंतपूर्णी कांग्रेस रविंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मैडी में कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें कामगारों के लिए चलाई जा रही 13 स्कीम की जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार गांव के हर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की स्कीम का लाभ पहुंचे इसको सुनिश्चित करने के लिए वह हर विधानसभा क्षेत्र में जा रहे हैं और सरकार द्वारा कामगारों के लिए चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी दे रहे हैं जिसके तहत आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कैंप लगाकर जानकारी दी गई और आगामी दिनों में अन्य विधानसभा क्षेत्र में भी कैंप लगाकर जानकारी दी जाएगी।