फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नगर पंचायत अंब ने वार्ड नंबर दो में लगाया ओपन एयर जिम

नगर पंचायत अंब के वार्ड-2 में बच्चों के लिए झूले तथा बुजुर्गों और युवाओं के लिए ओपन एयर जिम स्थापित किया गया है। इस पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। शुक्रवार को जानकारी देते हुए वार्ड-2 की पार्षद अनसुईया रानी ने बताया कि वार्ड वासियों की ओर से लंबे समय से बच्चों के लिए सुरक्षित खेल मैदान और बड़ों के लिए व्यायाम की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की जा रही थी। लोगों की इसी मांग को ध्यान में रखते हुए वार्ड में ओपन एयर जिम और झूले स्थापित करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब बच्चों को खेलने के लिए उपयुक्त स्थान और साधन मिल गए हैं, वहीं युवा एवं बुजुर्ग भी अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम कर सकेंगे। इससे जहां बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, वहीं बड़े लोगों को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद मिलेगी। पार्षद ने यह भी बताया कि पिछले लगभग साढ़े तीन वर्षों में वार्ड की विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया है। लोगों की भावनाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। वार्ड वासियों ने इस पहल के लिए नगर पंचायत और पार्षद का आभार जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सराहनीय कदम बताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें