फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री बोले- ऊना में 220 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य, सौर ऊर्जा पर फोकस

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिला बिजली उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिले में करीब 220 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। सौर ऊर्जा के माध्यम से 75 मेगावाट क्षमता के प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के खड्ड में उन्होंने 5.79 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। इसके पूरा होने से 14 पंचायतों के करीब 15 हजार लोगों को अघोषित बिजली कटौती से राहत मिलेगी। कार्य को अगली गर्मियों से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। उपमुख्यमंत्री ने 37.48 लाख रुपये से निर्मित विद्युत उपमंडल खड्ड के भवन का लोकार्पण भी किया। इसके अलावा चंदपुर खड्ड पर 3.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 60 मीटर लंबे चंदपुर-ललड़ी पुल की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि पुल बनने से क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम होगा और संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिले में विद्युत ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। बाथू, बीत और पेखूबेला में तीन 220 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इनके तैयार होने से भविष्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में 18 पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। पंडोगा से त्यूड़ी के बीच बन रहा पुल भी महत्वपूर्ण परियोजना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें