फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- सरकार गिराने वालों का जल्द होगा पर्दाफाश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 14 मई को प्रदेश में नामांकन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि समाप्त होने के दो-तीन बाद प्रदेश के तीन और विधायक पूर्व विधायक हो जाएंगे। 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस संख्या बल में 40 हो जाएगी और भाजपा 25 पर रह जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस तो छह विधानसभा उपचुनाव के साथ लोकसभा की चार सीटें भी जीत रही है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कंगना रणौत को मंडी से नहीं जिता पाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री सोमवार को विधानसभा क्षेत्र गगरेट से हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया के नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शिमला की कुर्सी पर बैठने में जल्दी थी। इसलिए ही भाजपा ने सरकार गिराने का षड़यंत्र रचा। उन्होंने कहा कि इसका भी जल्द ही पर्दाफाश होगा कि सरकार गिराने की साजिश किसने और कैसे रची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें