फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में एमएस ने गायनी वार्ड में खराब पंखों को लेकर लगाई फटकार

ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए औचक निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान गायनी वार्ड में खराब पड़े पंखों पर उन्होंने कर्मचारियों को लताड़ लगाई। इसके साथ ही अस्पताल में दाखिल मरीजों को कुशलक्षेम जाना है। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं व स्टाफ का मरीजों के प्रति व्यवहार पर भी उन्होंने फीडबैक ली। उन्होंने कहा कि निरीक्षण की यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी। उन्होंने स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारियों को भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें