पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था की ओर से संचालित अस्पताल-सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की ऊना सदर टीम ने बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाते हुए ऊना विधानसभा के ग्राम पंचायत धमांदरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया । शिविर मे फार्मसिस्ट के रूप मे कुसुम लता, लैब टेक्निशन दिनेश कुमारी व चालक नीतीश ने डॉ मनु प्रिया के नेतृत्व मे अपनी सेवाए प्रदान की अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने स्वास्थ्य जांच शिविर में 122 बच्चों की स्वास्थ्य जांच करते हुए ब्लड ग्रुप की जांच की गई व अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति बच्चों को जागरूक किया।