फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के मुछाली में की 54 लोगों की स्वास्थ्य जांच

प्रयास संस्था के द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव मुछाली, ग्राम पंचायत मुछाली में डॉ. अंशु के नेतृत्व में स्थानीय जनता को स्वास्थ्य सुविधा घर द्वार पर उपलबद्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान 60 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं  50 लोगों के रक्त की भी जांच भी नि:शुल्क की गई । मरीजों को दवाइयों का वितरण भी किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा यह स्वास्थ्य जांच सुविधा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता को उपलबद्ध करवाई जा रही है। इस मौके पर स्थानीय उप प्रधान अजय शर्मा शिक्षक ज्योति वाला सुशील कुमार विपिन कुमार प्यार चंद बीना देवी चिरंजीलाल बीरबल शर्मा रानी शर्मा शक्ति चंद मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें