विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के थाना कलां अस्पताल में आठ डॉक्टर और बंगाणा में चार की तैनाती की गई है। मेडिसन से लेकर जच्चा बच्चा को 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। थाना कलां अस्पताल को आदर्श अस्पताल बनाएंगे। पहली बार थाना कलां और बंगाणा अस्पताल में मरीजों के सभी टेस्ट होंगे। जल्द थाना कलां और बंगाणा में अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं मिलेंगी।