अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने भाजपा व केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। जिला कांग्रेस संगठन की ओर से आयोजित पदयात्रा में शामिल जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी की घटना बेहद गंभीर है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि भाजपा ने वर्षों तक भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति की और सत्ता हासिल की, लेकिन आज जब श्रीराम मंदिर के चढ़ावे को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं तो भाजपा और केंद्र सरकार के नेता पूरी तरह मौन हैं।