उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के लिए आज का दिन विकास और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। वर्षों से व्यापार मंडल बंगाणा द्वारा उठाई जा रही आबकारी एवं कराधान विभाग कार्यालय स्थापित करने की मांग को पूर्ण करते हुए, माननीय विधायक विवेक शर्मा ने आज मिनी सचिवालय में नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा, “यह कार्यालय क्षेत्रवासियों और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब उन्हें विभागीय कार्यों के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह पहल सेवाओं को सुलभ, पारदर्शी और सरल बनाने के सरकार के संकल्प को दर्शाती है। साथ ही, यह कार्यालय स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।”कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “हमारी सरकार हर वर्ग की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है। नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।” व्यापारी संघ बंगाणा के प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “इस कार्यालय के बंगाणा में खुलने से अब व्यापारियों को अपने कराधान और अन्य विभागीय कार्यों के लिए ऊना जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह कार्यालय व्यापारियों के समय और संसाधनों की बचत करेगा, साथ ही क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति देगा