फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वीर सपूत शहीद दिलवर खान पिता को विधायक विवेक शर्मा ने किया सम्मानित, मंच पर हुए भावुक

कुटलैहड़ विस क्षेत्र के घरवासड़ा गांव के वीर सपूत शहीद दिलवर खान, जिन्होंने देश और भारत माता की रक्षा करते हुए हाल ही में शहादत दी है। उसके पिता कर्मदीन खान को जब कार्यक्रम के दौरान मंच पर बुलाया तो विधायक विवेक शर्मा खुद आगे आए और उन्हें सम्मानपूर्वक मंच पर पहुंचाया। वहीं, चरण स्पर्श करके जैसे ही विधायक विवेक शर्मा ने शहीद दिलवर खान के पिता कर्मदीन को सम्मानित करना शुरू किया।वैसे ही कुछ पल के लिए विधायक विवेक शर्मा और शहीद के पिता की आंखें आपस में टकराई और शहीद के पिता की आंखें नम हो गई। उनके आंसू देखकर विधायक विवेक शर्मा भावुक हो गए और कुछ पल के लिए पंडाल खामोश हो गया। एक वीर सुपूत जिसने देश की रक्षा के लिए शहादत दी है। शहीद के पिता जो बुजुर्ग अवस्था में हैं। बेटे के जाने का गम हो मन में घर कर गया होगा। फिर मंच पर बेटे की शहादत की गाथा को सुनकर भावुक होना स्वाभाविक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें