फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विवेक कुमार शर्मा बोले- खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने उठाया बड़ा कदम

प्रदेश सरकार ने हाल ही में 19 नए खेलों को तीन फीसदी खेल कोटे में शामिल किया है। खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लिया गया यह निर्णय खिलाड़ियों के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। विधायक विवेक कुमार शर्मा ने यह बात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूरकलां में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने बताया कि अब यदि कोई विद्यार्थी खेल प्रतियोगिता के लिए जाता है, तो उस दिन उसकी गैरहाजिरी नहीं मानी जाएगी, बल्कि उसे विशेष अवकाश (लीव) प्रदान किया जाएगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सार्थक कदम उठा रही है। आने वाले समय में खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं तथा अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि वे राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें