मां चिंतपूर्णी के भक्तों के लिए माता रानी के दर्शन करने का एक विशेष अवसर है। अगर आप किसी कारणवश मां चिंतपूर्णी के दरबार में नहीं पहुंच पा रहे हैं तो घर बैठे ही माता रानी के दर्शन कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित मां चिंतपूर्णी का पावन मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंचते हैं। सोमवार के इस पावन दिन आप भी अपने घर पर बैठकर मां चिंतपूर्णी के दर्शन करें और माता रानी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएं। मां से अपने परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।