माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का लकी ड्रॉ शनिवार को निकाला गया। विंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की मौजूदगी में एसडीएम अंब सचिन शर्मा की देखरेख में लकी ड्रॉ निकाला गया। इसमें रहीम मोहम्मद पर्ची संख्या 20820 का साठ हजार रुपये का पहला पुरस्कार निकला है। उन्हें 60 हजार रुपये नकद अथवा एक इलेक्ट्रिक स्कूटी पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। जबकि लकी ड्रॉ में दूसरा पुरस्कार मोहर सिंह पर्ची संख्या 19696 का निकला है। उन्हें तीस हजार रुपये नकद या एक एलईडी दी जाएगी। तीसरा पुरस्कार पर्ची संख्या 20085 का निकला है। तीसरे पुरस्कार के रूप में 20 हजार अथवा समान मूल्य की एलईडी प्रदान की जाएगी। पर्ची संख्या 10746, 10532, 6412, 4057, 9498 को प्रेशर कुकर अथवा दो हजार रुपये नकद दिए जाएंगे। पर्ची संख्या 26004, 11077, 19165, 390, 2085 को सीलिंग फैन अथवा दो हजार रुपए मिलेंगे