नवरात्रों के मद्देनजर रखते हुए भगवान श्री परशुराम ब्राह्मण सभा नंगल की ओर से एमपी कोठी क्षेत्र में स्थित गोविंद गोधाम गोशाला मंगल में गऊओं के लिए चारा भेंट किया गया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष मदन गोपाल ने कहा कि यहां सभा की ओर से विभिन्न समाजसेवी गतिविधियां चलाई जा रही हैं। गोविंद गोधाम गोशाला को 27 क्विंटल से भी अधिक हरा चारा भेंट किया जो रूपनगर से मगाया गया था। महासचिव शिवचरण अग्रिहोत्री भी माैजूद रहे। इस मौके पर गोशाला के प्रबंधक राकेश शर्मा पिंक्की ने चारा देने के लिए आभार व्यक्त किया।