गगरेट क्षेत्र में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर परशुराम सभा ने विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया। गगरेट चौक में इस शोभा यात्रा में आए सभी भक्तों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा गगरेट के उम्मीदवार चैतन्य शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।