गगरेट विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ। झमाझम बारिश से दौलतपुर-गगरेट सड़क प्रभावित रही। इससे दौलतपुर गगरेट रोड पर चलने वाले सभी वाहनों के ब्रेक लगती नजर आई। इस तरह का एक मामला गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव दियोली खड्ड में सामने आया। बारिश के चलते लगभग इस खड्ड का रूद्र रूप देखकर सभी दंग रह गए । दियोली गांव के युवक ने जान जोखिम में डालकर खड्ड को पार किया और बहते-बहते बच गया।