राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी में आरंभ हुई जिला स्तरीय अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को भारी बारिश के कारण प्रभावित हो रही। लगातार हो रही वर्षा के चलते खेल मैदान की स्थिति बिगड़ गई, जिससे मुकाबले स्थगित करने पड़े। प्रतियोगिता में 47 स्कूलों की 233 छात्र खिलाड़ी भाग ले रही हैं, जो विभिन्न खेल विधाओं में अपना दमखम दिखा रही हैं। खेल आयोजकों ने बताया कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, ताकि प्रतियोगिता को निर्धारित समय में पूर्ण किया जा सके।