कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत धनेत के गांव नलबाड़ी में हाल ही में हुई भारी बारिश से हुए नुकसान का आज विधायक विवेक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और प्रशासन को शीघ्र राहत एवं पुनर्वास कार्य करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि प्रभावित लोगों की हर संभव मदद सरकार और प्रशासन की ओर से की जाएगी।