फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कोटला खुर्द पंचायत में विकास कार्यों का लिया जायजा

Krishan Singh Updated Tue, 09 Dec 2025 02:37 PM IST

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने आज पंचायत कोटला खुर्द का दौरा किया, जहां उन्होंने चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर एडीसी महेंद्र सिंह गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों और बुनियादी सुविधाओं के उन्नयन को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने संबंधित विभागों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। एडीसी महेंद्र सिंह गुर्जर ने भी मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की और प्रशासनिक स्तर पर पूरी मदद देने का आश्वासन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें