फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर कुटलैहड़ भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में अंजाम दिए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में कुटलैहड़ भाजपा मंडल की ओर से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बिलासपुर से भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल मुख्य  वक्ता के रूप में पहुंचकर तिरंगा यात्रा में भाग लिया। वहीं कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा बंगाणा भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर बाजार से होती हुई रेस्ट हाउस चौक तक पहुंचकर वापस बंगाणा चौक पर पहुंची। यात्रा में युवाओं के जोश और नारों ने वातावरण को पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग दिया। हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में भारतीय सेना के लिए सम्मान दिखाई दिया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें