फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: गुप्त नवरात्रि पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 20,000 से अधिक ने किए दर्शन

शनिवार को मां चिंतपूर्णी के दर पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा से पहुंच रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर में लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। सुहावने मौसम में 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की चहल-पहल से मंदिर में सारा दिन रौनक रही। हिमाचल के विभिन्न शक्तिपीठों में हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। सरकार की ओर से चलाई गई सुगम दर्शन प्रणाली लाइनों में लगे श्रदालुओं के लिए कहीं न कहीं मुसीबत बनती जा रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण सुरक्षा कर्मियों की कमी भी खल रही है। मंदिर प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम करने पड़ रहे हैं। मंदिर प्रशासन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालना एक बड़ी चुनौती है। प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें