श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां ऊना में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के यहां पर उनके भक्तजनों का गुरु पूर्णिमा पर्व पर दर्शन करने के लिए हुजूम उमड़ा रहा। सभी भक्त जनों ने अपने गुरु के दर्शन किए और गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया।