थाना कलां-भाखड़ा सड़क पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब गांव कोलका के समीप एक एचआरटीसी बस सड़क किनारे बने दलदल में फंस गई। बस के दलदल में फंसने के कारण कुछ समय के लिए मौके पर यातायात भी प्रभावित हुआ और बस को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। बस के बाहर निकलने के बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।