दसवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में नवां रैंक हासिल करने वाली माधवी का लक्ष्य डॉक्टर बनकर जनता की सेवा करना है। गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह की छात्रा माधवी पुत्री मनोहर लाल शर्मा निवासी पंजोआ कलां ने बोर्ड परीक्षा में 700 में से 688 अंक हासिल कर 98.28 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। माधवी के पिता का देहांत हो चुका है। जबकि उसकी माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। माधवी ने सफलता का श्रेय शिक्षकों, माता तथा चचेरे भाई बहनों को दिया है। माधवी ने बताया कि वह स्कूल के अतिरिक्त कुछ देर तक खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों के बाद परीक्षा की तैयारी में जुट जाती थी । उसका शौक संगीत सुनना है।