फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: जिला ऊना में 4.57 करोड़ से फलेगी बागवानी, बागवानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ऊना जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4.57 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। इस संबंध में उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में बुधवार को बागवानी विभाग की वार्षिक योजना की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि मिशन के तहत यह धनराशि फल उत्पादन को बढ़ावा देने, पौध वितरण, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली, प्राकृतिक खेती, दवाइयां व उपकरण उपलब्ध करवाने पर व्यय की जाएगी। योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के लिए 57.88 लाख रुपये का प्रावधान किया गया। सुरक्षात्मक खेती के लिए पॉलीहाउस एवं हाइब्रिड संरचनाओं के लिए 2.37 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बागवानी मशीनरी व उपकरणों की खरीद के लिए 16 लाख रुपये की अनुदान राशि तथा रिफ्रिजरेटेड ट्रांसपोर्ट वाहन के लिए 15 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें