फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पांच घंटे देरी से पहुंची हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन, यात्री हुए परेशान

Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2024 06:41 PM IST

किसान आंदोलन का खामियाजा यात्रियों को लगातार भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली, अंबाला होकर वाया चंडीगढ़ आ रही ट्रेनें देरी से गंतव्य पहुंच रही हैं। गुरुवार को दिल्ली से ऊना रेलवे स्टेशन हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन लगभग पांच घंटे 26 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली की ओर से आए यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए भी देरी हुई। हालांकि इससे पूर्व भी कई ट्रेनें देरी से यहां पहुंची हैं। यह क्रम कुछ दिन के अंतराल में देखने में आ रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को दिल्ली से हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय रात्रि 11:06 बजे से तीन मिनट की देरी से 11:09 बजे चली। लेकिन वाया चंडीगढ़ होकर पंजाब के मोरिंडा स्टेशन पर पहुंचने तक लगभग पांच घंटे लेट हो चुकी थी। यही क्रम ऊना रेलवे स्टेशन तक भी इस ट्रेन का जारी रहा। यहां स्टेशन पर हिमाचल एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 06:40 बजे न पहुंच कर दोपहर 12:06 बजे पहुंची। इसके बाद अंब-अंदौरा व दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पर भी इसी देरी से पहुंची। यहां रेलवे स्टेशनों से यात्री आगे घरों तक देरी से पहुंचे। पंजाब-हरियाणा सीमा पर अंबाला के नजदीक शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है। बीते कई दिन से जारी प्रदर्शन का सीधा प्रभाव ट्रेनों पर पड़ रहा है। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार हिमाचल एक्सप्रेस गुरुवार को ऊना में पांच घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें