ऊना में मंगलवार सुबह 11:00 बजे हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। एकाएक शुरू हुए बारिश के क्रम के बीच सड़कें पानी से लबालब हो गईं। वहीं गली-मोहल्लों में बच्चे और लोग बारिश का आनंद उठाते हुए नजर आए। शहरवासियों में लाला सोहन, मनप्रीत, कमल, रवि, अश्वनी आदि ने बताया कि मंगलवार को हुई तेज बारिश की जरूरत बीते कई दिन से थी। इस बारिश के बाद ऊना में पड़ रही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।