उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत पोलियां परोहतां में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर पांच निवासी बलविंदर सिंह के घर के पास की जमीन धंसने से घर खतरा पैदा हो गया है। हादसे में घर के साथ बना बाथरूम और पानी का टैंक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र पर तिरपाल लगाकर पानी के रिसाव से बचाव की कोशिश की है। ग्राम प्रधान मंजू ने बताया कि हालात का जायजा लेने के बाद मामले को विधायक सुंदर्शन सिंह बबलू के ध्यान में लाया है। लेकिन पहले ही इस मकान को डंगा लगाने का पंचायत में प्रस्ताव पास कर दिया है