प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनके जन्मदिवस कर अवसर पर शुरू किए गए राष्ट्र व्यापी अभियान स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत जागरुकता शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली मे आयोजित किया गया । खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सींगरा के नेतृत्व में डॉ. अभिषेक शर्मा,(नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. शिवेक मोहन (सर्जन), डॉ. प्रदीप, डॉ. अभिषेक कंवर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता विक्रांत व हमीरपुर लोकसभा से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सेवारत अस्पताल–सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम (रुचि, मनीष, निहाल) ने कॉलेज छात्राओं व स्टाफ सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की । इस दौरान लगभग 158 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच व रक्त जांच की गई ।