फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Ravidas Jayanti: गुरु रविदास की जन्मस्थली काशी की पावन मिट्टी लेकर सिरमौर पहुंची कलश वंदन यात्रा

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा सोमवार को सिरमौर जिले पहुंची। इस अवसर पर माजरा और धौलाकुआं में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने बताया कि यह यात्रा संत गुरु रविदास की पावन जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी और जल से युक्त कलश के साथ पूरे देश में निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गुरु पूर्णिमा, 29 जुलाई से देशभर में समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य संत रविदास की 650वीं जयंती को ऐतिहासिक रूप से मनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संत गुरु रविदास के सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव सेवा के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी कड़ी में यह यात्रा विभिन्न राज्यों और जिलों से होती हुई सिरमौर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश का विधि-विधान से पूजन और वंदन किया। मनीष चौहान ने कहा कि यह अभियान केवल एक धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का जन-आंदोलन है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपने पूरे जीवन में जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, समानता और सेवा का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास महाराज के जयघोष लगाए और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता तथा स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वक्ताओं ने सभी से संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें