फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भारतीय स्टेट बैंक ऊना द्वारा वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Thu, 19 Sep 2024 04:14 PM IST

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों एवं विभिन्न पदाधिकारी को (डीआरडीए) जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ऊना में भारतीय स्टेट बैंक ऊना द्वारा वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की कार्यक्रम अधिकारी शेफाली शर्मा द्वारा की गई तथा भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य प्रबंधक उपासना द्वारा प्रतिभागियों से बैंक सुरक्षा बीमा जीवन ज्योति बीमा अटल पेंशन योजना सहित बैंक ऋण योजनाओं की जानकारी सांझा की गई तथा सभी से बैंक में अधिक से अधिक जुड़ने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जिला प्रबंधक जिला प्रोग्राम कार्यक्रम प्रबंधक ज्योति शर्मा द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उनसे निवेदन किया गया कि किसी भी तरह की बैंक से जुड़ी हुई समस्या यदि किसी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्पन्न होती है ।तो वह बैंक अधिकारियों से संपर्क साधन तथा अपनी समस्या का निवारण घर द्वार पर ही प्राप्त करें। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी सहित डीआरडीए उन्ना से मनोज कुमार LSEO अंजू, LVDC सोनिया खन्ना, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुखदेव, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हरोली पूजा, सोनिया महाजन, पीएनबी आरसेटी ऊना से आकाश भारद्वाज दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण संस्थान से सुमित ,त्रिलोचन एवं विभिन्न स्वयं सहायता समूह के प्रधान प्रधान सहित CLF के पदाधिकारी सहित 100 से अधिक महिलाएं उपस्थित रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें