फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ऊना-अंब नेशनल हाईवे पर दियाड़ा में दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

ऊना-अंब नेशनल हाईवे पर दियाड़ा गांव में शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कारों में सवार सभी लोग घायल हो गए। बताया जा रहा हैं की एचपी नंबर की गाड़ी ऊना की ओर से आ रही थी जबकि दिल्ली नंबर गाड़ी ऊना की ओर जा रही थी। स्थानीय निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि दुर्घटना उनके मकान के ठीक सामने हुई। कहा कि रात को पूरा परिवार सो रहा था, तभी एक जोरदार धमाका हुआ। बाहर आकर देखा तो दोनों गाड़ियां बुरी तरह टकराई हुई थीं। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को निजी गाड़ियों में डालकर ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। एक गाड़ी में सवार लोग सुंदरनगर के रहने बाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में अस्पताल से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित रहा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें