उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश होने से जहां पर छोटे-छोटे नालों में पानी का तेज बहाव देखने को मिला। वहीं पर मक्का,चरी, बाजरा, तिलहन सहित अन्य फसलों को भी इस बारिश से कुछ स्थानों पर नुकसान का सामना करना पड़ा। खरयालता, डीहर व धनेत पंचायत के कुछ गांवों में तेज बारिश होने से मक्की की फसल खेतों में गिर गई। वही पर कुछ स्थानों पर मक्की के खेतों में बारिश का पानी तालाब बन गए। सोमवार सुबह बारिश से अचानक लुणखर खड्ड का जलस्तर बढ़ गया। प्रशासन ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि अपने बच्चों को नदी-नालों तथा खड्डों के नजदीक न जाने दें।