फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीएसपी अंब वसुधा सूद ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जांचीं व्यवस्थाएं

चिंतपूर्णी में चल रहे चैत्र नवरात्रों के दौरान डीएसपी अंब वसुधा सूद ने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचकर माथा टेका और पूजा की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में हवन भी डाला। डीएसपी वसुधा सूद ने नवरात्र के दौरान की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। डीएसपी वसुधा सूद ने बताया कि चैत्र नवरात्रों के दौरान पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक के मेलों के दौरान ट्रेफिक व्यवस्था भी बेहतर देखने को मिली है। जगह-जगह मुख्य पॉइंट पर पुलिस के जवान और होमगार्ड के जवान ड्यूटी के लिए लगाए गए हैं। इस मौके पर डीएसपी वसुधा सूद के साथ थाना प्रभारी जयराम शर्मा और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। डीएसपी वसुधा सूद ने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कहा कि वे चिंतपूर्णी मंदिर की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें