गुरु आशुतोष महाराज के मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीराम लीला ग्राउंड, गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल बॉयज ऊना में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। कथा के प्रथम दिवस कथा व्यास साध्वी शची भारती ने समस्त धार्मिक ग्रंथों के समन्वय से युक्त इस भव्य आयोजन में प्रभु के जन्म एवं उनके जीवन की लीलाओं के भीतर छिपे आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर किया। कथा का समापन प्रभु की पावन आरती से हुआ जिसमें विशेष रूप से कुमार हाकम ठेकेदार, हेम राज शर्मा जिला संघ चालक, टीकम , राम सिंह, एडवोकेट दीपक, अनिल, सचिन, राजन, सीमा देवी, सुमन सोमा, प्रदीप कुमार, विनोद केडिया, नंद किशोर पुरी, अनिल हांडा, पूजा हांडा, देश राज मोदगिल, कमल चौधरी , मोहन लाल मोहनी, पंकज कतना, रजनी मनकोटिया, विनोद मनकोटिया, स्वामी सज्जनानंद, साध्वी रुक्मणी भारती, राजबंत भारती, तपेश्वरी भारती व भारी संख्या में संगत मौजूद रही।