विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार सुबह से फाजिल्का आए श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ एक दिव्यांग महिला भी मौजूद थीं, जिन्हें मंदिर प्रशासन की ओर से व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई गई। मंदिर प्रशासन की ओर से दी गई इस सुविधा और सेवादारों की सहायता से दिव्यांग महिला को आसानी से मंदिर परिसर तक पहुंचाया गया, जिसके बाद उन्होंने श्रद्धा और भक्ति के साथ माता रानी के दर्शन किए। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन और सेवादारों के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए इस तरह की व्यवस्था बहुत सराहनीय है। श्रद्धालुओं का कहना था कि मंदिर में व्यवस्थाएं काफी बेहतर हैं और सेवादार पूरे समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की मदद करते हैं, जिससे हर भक्त को बिना किसी परेशानी के माता रानी के दर्शन करने का अवसर मिलता है।