पंजाब के मोगा से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट को श्रद्धा भाव से एक कूलर भेंट किया। श्रद्धालुओं की ओर से दिया गया यह कूलर मंदिर प्रशासन ने तुरंत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर हाल में स्थापित करवा दिया है, जिससे गर्मी के मौसम में दर्शन करने आने वाले भक्तों को राहत मिल सके। मंदिर प्रशासन ने बताया कि गर्मी के दिनों में मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की ओर से समय-समय पर दिए जा रहे सहयोग से मंदिर में सुविधाओं का विस्तार भी हो रहा है। मंदिर अधिकारी ने मोगा से आए श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा भावना और सहयोग से ही धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत होती हैं। वहीं मंदिर हाल में लगाए गए कूलर से श्रद्धालुओं ने भी राहत महसूस की और मंदिर ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की।