फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया सौर ऊर्जा संयंत्र पेखुबेला का दौरा, निर्माण कार्य का लिया जायजा

पेखुबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से 220 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 32 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का गुरुवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सोलर पॉवर प्लांट में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द लोगों को इस परियोजना का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा ने मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों को सोलर पॉवर प्लांट से संबंधित चल रहे सभी निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी। इसके अलावा उन्होंने अघलोर और भंजाल में भी स्थापित किए जा रहे सौर ऊर्जा संयंत्र की विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें