फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नो वेंडिंग जोन को लेकर निगम कर्मियों ने की रेहड़ी-फड़ी संचालकों पर की कार्रवाई

नगर निगम ऊना एक बार फिर नो वेंडिंग जोन को लेकर सक्रिय भूमिका में है। गुरुवार को निगम कर्मियों ने दो रेहड़ी-फड़ी संचालकों पर कार्रवाई की है। दोनों की रेहड़ियों को जब्त कर लिया है। निगम कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे ऊना, हमीरपुर मार्ग, अंब रोड आदि जिला प्रशासन ने नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन घोषित किए हुए हैं। बीते कुछ समय से देखा जा रहा था कि नियमों की अवहेलना कर कई रेहड़ी संचालक यहां सड़क किनारे रेहड़ियों को लगाने लग गए थे। ऐसे में यह सीधे तौर पर अवहेलना है, उन्हीं रेहड़ी फड़ी संचालकों पर कार्रवाई की गई है। निगम संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार को यहां कई रेहड़ी-फड़ी संचालकों को चेतावनी दी गई है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अनुरोध किया है कि नो वेंडिंग जोन में कोई भी रेहड़ी फड़ी खड़ी न करे नियमों को सुचारू रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें