फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: सीएम सुक्खू बोले- आपदा में प्रदेश को भारी नुकसान, सरकार ने बढ़ाई राहत राशि

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हाल ही में बीती साल आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है। सरकार ने प्रभावित लोगों के दर्द को समझते हुए आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी की है, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से प्रभावित हर व्यक्ति के साथ खड़ी है। प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने राहत मापदंडों में संशोधन कर आर्थिक सहायता को बढ़ाया है, जिससे पीड़ितों को पहले से अधिक मदद मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय सरकार की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और पुनर्वास होती है। इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें