फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चिंतपूर्णी में मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी और उमस से मिली राहत

Ankesh Dogra Updated Thu, 23 Jul 2026 02:34 PM IST

धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को कई दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली। ठंडी हवाओं के चलने से पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश शुरू होते ही बाजारों और सड़कों पर पानी बहने लगा। वहीं आसपास की पहाड़ियां और हरियाली बारिश के बाद और भी मनमोहक नजर आईं। मौसम में आए इस बदलाव का आनंद स्थानीय लोगों के साथ-साथ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी लिया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए माथा टेका। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही थी। ऐसे में हुई मूसलाधार बारिश किसी राहत से कम नहीं है। वहीं किसानों ने भी इस बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया है। बारिश के बाद पूरे क्षेत्र में ताजगी का माहौल देखने को मिला और लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें