फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Mela: चिंतपूर्णी में सावन मेले के दूसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बिना लंबी कतार के हुए दर्शन

श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की खूब चहल-पहल रही। सुबह से ही मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर परिसर के साथ आसपास के बाजारों में भी दिनभर भक्तों की रौनक बनी रही। मंदिर प्रशासन की ओर से मेले को लेकर किए गए प्रबंधों के चलते श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शनों के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ा। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शांतिपूर्वक मंदिर पहुंचे और मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। मेले के दौरान मंदिर परिसर के साथ मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। सुरक्षा कर्मियों और पुलिस जवानों की तैनाती के चलते व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। मंदिर प्रशासन की टीम भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन की ओर से किए गए प्रबंधों पर संतोष जताया। श्रद्धालुओं का कहना था कि दर्शन के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। श्रावण अष्टमी मेले के दूसरे दिन मंदिर परिसर में सुबह से लेकर दिनभर भक्तों की आवाजाही जारी रही। मेले को लेकर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें