रुड़की (उत्तराखंड) में आयोजित राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रदेश के पैरा एथलिट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। चिंतपूर्णी मोइन निवासी सतवीर सिंह ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया। यह चैंपियनशिप 16 से 18 जनवरी तक आयोजित की गई, जिसमें पूरे भारत से करीब 300 पैरा पावरलिफ्टरों ने भाग लिया। गौरतलब है कि सतवीर सिंह पेशे से मुख्याध्यापक हैं और दिव्यांग होते हुए भी खेलों के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक है। उन्होंने यह साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सतवीर सिंह के साथ किन्नौर जिले से युधिष्ठिर सिंह नेगी ने भी 72 किलोग्राम भार श्रेणी में भाग लिया और प्रदेश का मान बढ़ाया।