फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी में सड़क किनारे खड़ी मारुति 800 चोरी, भरवाईं में कार के शीशे तोड़े

चिंतपूर्णी क्षेत्र में शनिवार सुबह वाहन चोरी और तोड़फोड़ की दो अलग-अलग घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है। एक ओर चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी मारुति 800 कार को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए, वहीं भरवाईं में एमआर इलेक्ट्रॉनिक्स के समीप खड़ी एक कार के शीशे अज्ञात शरारती तत्वों ने पत्थर मारकर तोड़ दिए। जानकारी के अनुसार, चिंतपूर्णी-भरवाईं रोड पर खड़ी मारुति 800 कार की चोरी शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुई। वहीं दूसरी घटना भरवाईं में सामने आई, जहां एमआर इलेक्ट्रॉनिक्स के पास खड़ी कार को निशाना बनाते हुए उसके शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए गए। थाना प्रभारी सचित कालिया ने बताया कि पुलिस दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि फिलहाल इन मामलों में कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिलेगी। उधर, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें