चिंतपूर्णी मंडल भाजपा की तरफ से अब में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में निकाली गई तिरंगा यात्रा के मौके पर पार्टी कार्यकर्त्तां ने स्थानीय बाजार में 78वें स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के लिए चिंतपूर्णी निवासियों को बधाई दी ।उन्होंने कहा है कि हम सभी देश के प्रति समर्पित है तथा देश की प्रगति की कामना करते हैं। इस अवसर पर महामंत्री कुलदीप ठाकुर, महामंत्री महेश मेहता, मंडल उपाध्यक्ष विजय सपाईया, मंडल उपाध्यक्ष हुक्म सिंह, राष्ट्रीय ओबीसी कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट रमेश चौधरी, जिला महामंत्री श्याम मन्हास, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बशीर मोहम्मद, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जयदेव खट्टा, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष साहिल साहिल शर्मा, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा जाकिर हुसैन, कुलदीप शर्मा व्यापार प्रकोष्ठ, प्रवीण कुमार बीडीसी मेंबर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक विजय शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बशीर मोहम्मद, महिला मोर्चा अध्यक्षा अनीता चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्षा इंदु बाला, महिला मोर्चा नेहा ठाकुर, महिला मोर्चा कंचन राययादा, तथा सोशल मीडिया प्रभारी संजीव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।