फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगडोली में परीक्षाओं से पहले बच्चों को किया गया जागरूक

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगडोली में बच्चों को परीक्षा से पहले होने वाले तनाव से छुटकारा पाने तथा परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें। इस संबंध में विशेष जानकारी दी गई और अपने अनुभव साझा किए गए। रिसोर्स पर्सन सेवानिवृत्त प्रवक्ता सतीश शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी परीक्षाओं के लिए एक महीने से भी कम समय रह गया है। इस समय का सदुपयोग बहुत ही योजना से करें। अच्छे बच्चे कम से कम हर विषय का तीन बार रिवीजन करें। ऐसे ही मेडिओकर बच्चे भी रिवीजन पर जोर दें। जो पढ़ाई में कमजोर हैं। वे बच्चे विषय को रटने की बजाय कंटेंट को समझ कर दिमाग में बिठा ले और उसका वर्णन करने के लिए अपनी समझ को मोटिवेट करें। सुबह के 4:00 से 8:00 4 घंटे परीक्षाओं तक अवश्य पढ़िए करे ताकि अच्छे अंक लेकर पास हो। बच्चों को उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा केवल किताबों से ही नहीं मिलती जीवन के हर कदम-कदम पर आदमी को शिक्षा मिलती रहती है ।उसे ग्रहण करना हमारा कर्तव्य बनता है। इससे ही हमारे जीवन में प्रगति होती है और दूसरों के लिए हम मसाल बन जाते हैं। प्रधानाचार्य विनोद कुमार चोपड़ा ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें