फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बसदेहड़ा स्कूल में बच्चों को नशे के संबंध में किया जागरूक

अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Dec 2024 06:41 PM IST

सोशल वर्कर एवं सेवानिवृत् प्रवक्ता सतीश शर्मा ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसदेहडा में बच्चों को नशे के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि नशा एक ऐसा जहर है जो हमारे शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। नशा करने वाले पर समाज विश्वास नहीं करता। वह लोगों की नजरों से गिर जाता है। नशा करने वाले के शरीर पर सबसे पहले हमारे रेस्पिरेटरी सिस्टम पर प्रहार करता है। जिससे हमारा स्वास्थ्य गिरने लगता है। हार्टबीट बढ़ जाती है। दिल घबराने लगता है। स्मरण शक्ति घटने लगती है। लीवर डैमेज हो जाता है। आंतों में क्रैक आने की वजह से बुखार आने लगता है और शरीर में दर्द लगते हैं। कैंसर की बीमारी हो जाती है। इन सब बीमारियों से दूर रहने के लिए सबसे पहले बुरी संगत को छोड़ना होगा। तभी नशा अपने आप दूर भाग जाएगा। अच्छी किताबें पढ़ें अपने आप को अध्यात्म से जोड़ें तथा दृढ़ संकल्प तथा मजबूत इच्छा शक्ति के साथ नशे के नजदीक न फटके॑।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें