फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बंगाणा में आतंकवाद के खिलाफ विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लेकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। मार्च के दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि निर्दोष और निहत्थे लोगों पर किया गया आतंकी हमला न केवल घृणित है, बल्कि कायरता की चरम सीमा भी है। देश इन हमलों को कभी नहीं भूलेगा। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इस कायराना हमले का सख्त और निर्णायक जवाब दिया जाए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल, प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज गौतम, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, सहित कई पूर्व सैनिक, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें