फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बुधान स्कूल में एक दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

Krishan Singh Updated Fri, 19 Sep 2025 12:45 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ अनिल ठाकुर प्रधानाचार्य ने स्वयं स्कूल शौचालय साफ करके किया  ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने के प्रति प्रोत्साहन मिल सके। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों  को स्वच्छता शपथ  दिलाई गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय में अपनी कक्षा में सफाई की। इस अवसर पर अनिल कुमार उप प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए व जीवन मे स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वच्छता पखवाड़ा  सरकार की ओर से संचालित एक 15 दिवसीय अभियान है, जो देश भर में स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाना है, जिसमें सफाई, पौधारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त अभियान जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें